इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की पूर्व सम कुलपति प्रो. आशा कंवर को कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग (सीओएल) कनाडा का अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इस प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय का प्रभार वे 1 जून, 2012 को संभालेंगी।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के दूर शिक्षा के लिए कर्मचारी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (स्ट्राइड) की ओर से दिल्ली स्थित इग्नू मुख्यालय में दूर शिक्षा पर आयोजित 21 दिवसीय रिफ्रेशर प्रोग्राम का समापन हो गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश ने इस मौके पर समापन भाषण दिया।