परिचय
दूर शिक्षा के क्षेत्र में इग्नू पुस्तकालय देश का सबसे समृद्ध सूचना केंद्र है। पूरे देश के स्तर पर इस पुस्तकालय के पास दूर शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तको, पत्रिकाओं और अन्य संबंधित सामग्री का सबसे बड़ा संग्रह है। इग्नू के लक्ष्यों के अनुरूप इसकी स्थापना 1986 में की गई थी।
उद्देश्य
इस पुस्तकालय का प्राथमिक उद्देश्य, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और अनुसंधान कार्यक्रमों में मदद देने के लिए आवश्यक सूचना हेतु भौतिक और बौद्धिक पहुंच उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय के लक्ष्यों के अनुरूप इस पुस्तकालय का उद्देश्य दस्तावेजों का एक विस्तृत एवं पाठकोपयोगी संग्रह विकसित करना है।
इग्नू पुस्तकालय
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय एक त्रिस्तरीय व्यवस्था के माध्यम से कार्य करता है, जिसका मुख्यालय मैदानगढ़ी, नई दिल्ली में है। विभिन्न राज्यों में इसके 59 क्षेत्रीय केंद्र और 5 उपक्षेत्रीय केंद्र और पूरे देश में 1621 अध्ययन केंद्र फैले हुए हैं। पुस्तकालय और दस्तावेजीकरण प्रभाग इसी पदानुक्रम के अनुरूप कार्य करता है, जिसका केंद्रीय पुस्तकालय विश्वविद्यालय के मुख्यालय में है और उसके नीचे क्षेत्रीय केंद्रीय पुस्तकालय (आरसीएल) और अध्ययन केंद्रों के पुस्तकालय (एससीएल) हैं। केंद्रीय पुस्तकालय मुख्यालय में स्थित शैक्षणिक , प्रशासनिक एवं सहायक स्टाफ और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। आरसीएल क्षेत्रीय केंद्रों में स्थित कर्मचारी, विद्यार्थियों, शैक्षणिक सलाहकारों और शैक्षणिक संयोजकों की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। जबकि एससीएल पूरी तरह से विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
आरसीएल और एससीएल की संख्या समयानुसार बदलती रहती है, जो विद्यार्थियों के पंजीकरण के अनुरूप नए क्षेत्रीय केंद्रों (आरसी) और अध्ययन केंद्रों (एससी) की स्थापना पर निर्भर करती है। प्रत्येक आरसी और एससी के साथ आवश्यक रूप से एक छोटा पुस्तकालय संबद्ध होता है। केंद्रीय पुस्तकालय ही मुख्य पुस्तकालय है जो आरसीएल और एससीएल के सुचारू ढंग से कार्य करने और विकास के लिए उनसे तालमेल करता है। केंद्रीय पुस्तकालय एक एकीकृत पुस्तकालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर पैकेज (एलआईबीएसवाईएस) का इस्तेमाल करता है, जिसके सभी माड्यूल पुस्तकालय के रखरखाव से संबंधित है।
एलआईबीएसवाईएस वेब-ओपैक का इस्तेमाल करते हुए कोई भी व्यक्ति पुस्तकालय सूची से लेखक, विषय अथवा कीवर्ड के आधार पर पुस्तकों का चयन कर सकता है। क्योंकि किसी विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्य करने वाले पुस्तकालय की भूमिका उस संस्था के शिक्षा संबंधी दर्शन के संदर्भ में ही हो सकती है। इसलिए पुस्तकालय एवं दस्तावेजीकरण प्रभाग के लक्ष्य भी इग्नू के लक्ष्यों से जुड़े हुए हैं। ये निम्न प्रकार हैं.
- विभिन्न विषयों में ऐसे उपयुक्त पुस्तक भंडार को विकसित करना जो विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय और अध्ययन केद्रों की बहुविध आवश्यकताओं को पूरा करता हो।
- सभी तरह के स्टाफ और विद्यार्थियों को अध्ययन करने, पुस्तक ले जाने और संदर्भ, सूचना तथा दस्तावेजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराना।
- मुख्यालय और इसके साथ ही क्षेत्रीय केंद्रों और अध्ययन केंद्रों के पुस्तकालयों में दूर शिक्षा से संबंधित पुस्तकों और पत्रिकाओं का विशेष संग्रह विकसित करना।
- आम तौर पर पूरी दुनिया के और खास तौर पर भारत के अन्य मुक्त विश्वविद्यालयों को दूर शिक्षा के क्षेत्रों से संबंधित दस्तावेजीकरण और विस्तृत संदर्भ की सूचना सेवाएं उपलब्ध कराना।
सेंट्रल लाइब्रेरी इग्नू, दिल्ली में लाइब्रेरी इंटर्नशिप प्रोग्राम
अपने ब्राउजर में इग्नू लाइब्रेरी टूलबार जोड़ें