16 मई, 2012
फ़ॉन्ट का आकार : | अ- | अ+
   
बैंडविड्थ : डायल अप | ब्रॉडबैंड
 
 
|
 
मील के पत्थर

 जनवरी 2011

  • 62वां क्षेत्रीय केंद्र 4 जनवरी को मालाबार, केरल, में खुला
  • इग्नू और आईएएफ ने 100,000 सेवारत वायुसैनिकों को स्नातक डिग्री हासिल करने में समर्थ बनाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया।
  • इग्नू और बीटीआई ने वित्तीय बाजारों में एमबीए कार्यक्रम शुरू करने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया।
 
फरवरी 2011 
  • इग्नू ने एनएचआरसी के सहयोग से पुलिस कर्मियों के लिए मानवाधिकारों पर एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम लांच किया।
  • इग्नू ने इंटर्नशिप/कौशल विकास सर्टिफिकेट कार्यक्रम लांच करने के लिए एनसीआरआई (एमएचआरडी) के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया। 
  • इग्नू ने 21 फरवरी को ‘जेंडर रिस्पांसिव बजटिंग’ पर एक कार्यशाला आयोजित की।
 
 मार्च 2011
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय ने 18 मार्च को ‘भारत में पर्यटन एवं आतिथ्य में कौशल विकास’ पर व्याख्यान दिया।
  • इग्नू ने केवीएस शिक्षकों के लिए एक राष्ट्र-स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए केंद्रीय विद्यालय संगम (केवीएस) के साथ हाथ मिलाये।
  • इग्नू के डीईपी-एसएसए ने ओडीएल मोड के जरिए शिक्षा गुणवत्ता सुधारने पर एक गोष्ठी आयोजित की।
 
 अप्रैल 2011
  • इग्नू ने 2 अप्रैल को 22वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया।
  • डा. कर्ण सिंह ने ‘लीडरशिप प्रोग्राम ऑन हिमालयन इकोसिस्टम्स’ लांच किया।
  • विशाखापटनम क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना
 
 मई 2011
  • इग्नू के विधि विद्यापीठ और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोडल अधिकारियों के लिए एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की।
  • इग्नू और इंटेल ने पेशेवर विकास कार्यक्रमों के जरिए शिक्षकों को कौशल से सशक्त बनाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
  • जोधपुर क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना।
 
 जून 2011
  • इग्नू ने देश के विशाल शैक्षिक बाजार का दोहन करने के लिए तीन चीनी विश्वविद्यालयों के साथ समझौता किया।
  • इग्नू ने ग्रामीण बैंकिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पर कार्यक्रम संचालित करने के लिए बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (बर्ड) के साथ समझौता किया।
  • इग्नू ने 23वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया
 
 जुलाई 2011
  • केंद्रीय मंत्री डा. सीपी ठाकुर ने ‘ग्रामीण सशक्तिकरण एवं पंचायती राज संस्थान’ विषय पर 2 जुलाई को 16वां प्रो. जी.राम रेड्डी व्याख्यान दिया।
  • विश्वविद्यालय ने सेंटर फॉर साइंस डेवलपमेंट एंड मीडिया स्टडीज (सीएसडीएमएस) और इलेट्स टेक्नोमीडिया के साथ मिलकर 13-15 जुलाई को विश्व शिक्षा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री श्री कपिल सिबल ने उद्घाटन दिवस पर मुख्य भाषण दिया, वहीं डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने समापन भाषण दिया।
  • विश्वविद्यालय ने नौसैनिकों की उच्च शिक्षा के लिए सागरदीप परियोजना के अंतर्गत भारतीय नौसेना के साथ हाथ मिलाए।
 
 अगस्त 2011
  • करियर्स 360 और याहू द्वारा किए गए सर्वेक्षण में इग्नू को भारत की दूर शिक्षा तालिका में प्रथम स्थान।
  • राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने तिरूवनंतपुरम में इग्नू के दक्षिण क्षेत्रीय परिसर की आधारशिला रखी।
  • विश्वविद्यालय ने एसएमएस अलर्ट सेवाओं के दूसरे चरण को लांच किया
 
 सितंबर 2011
  • इग्नू ने 5 सितंबर को 24वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। दलाई लामा को डाक्टरेट की मानद उपाधि (होनोरिस कॉसा) दी गई। राज्यमंत्री ई. अहमद और डा. डी. पुरंदेश्वरी ने व्याख्यान दिए। इसी मौके पर दलाई लामा ने तिब्बती अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया।
  • विश्वविद्यालय मुख्यालय में देश के प्रथम भारतीय संकेत भाषा शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन।
  • इग्नू ने अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन को राजीव गांधी इंटरनेशनल प्राइज दिया।
 
 अक्टूबर 2011
  • प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन वर्ष 2011 के मौके पर इग्नू के कन्वेंशन सेंटर में ‘केमिस्ट्री: एजुकेशन एंड रिसर्च फ्रंटियर्स’ पर दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया।
  • प्रो. एम. असलम को 20 अक्टूबर को इग्नू का नया कुलपति (कार्यवाहक) नियुक्त किया गया।
 
 नवंबर 2011
  • इग्नू ने ‘एकेडमिया-कारपोरेट इंटरफेस फॉर अप-स्किलिंग लीडर्स ऑफ टूमॉरो’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।
  • विश्वविद्यालय परिसर में ‘इग्नू-यूनेस्को विज्ञान ओलंपिक पुरस्का 2011’ का आयोजन
  • विश्वविद्यालय ने 19 नवंबर को 26वां स्थापना दिवस आयोजित किया। जेएनयू के कुलपति प्रो. एसके सोपोरी इस मौके पर मुख्य अतिथि बने।