16 मई, 2012
फ़ॉन्ट का आकार : | अ- | अ+
   
बैंडविड्थ : डायल अप | ब्रॉडबैंड
 
 
|
 
क्षेत्रीय केंद्रों के बारे में
क्षेत्रीय केन्द्र(67), इग्नू -सेना मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय केन्द्र(6), इग्नू -नौसेना मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय केन्द्र(4) और इग्नू -आसाम राइफल्स मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय केन्द्र (1) मुक्त विश्वविद्यालय व्यवस्था के प्रोत्साहन, विकास, रखरखाव और अध्ययन केन्द्रों और विद्यार्थी समर्थित सेवा की निगरानी और क्षेत्र में कर्मचारी विकास कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिम्मेदार हैं।
 
कैसे स्थापित करें(पद्धति)
 
क्षेत्रीय केन्द्र सामान्यतया सहयोग और संबंधित राज्य सरकार के समर्थन से स्थापित किया जाता है। यथार्थ में देश के सभी राज्यों में एक क्षेत्रीय केन्द्र देने की योजना है।
 
क्षेत्रीय केन्द्र के कार्य
 
इग्नू एक्ट के सेक्शन 2(जे) के अंतर्गत क्षेत्रीय केन्द्र को इस तरह से परिभाषित किया गया है-क्षेत्रीय केन्द्र मतलब एक केन्द्र जो विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी क्षेत्र में अध्ययन केन्द्रों के कार्यों के सर्वेक्षण और संयोजन के उद्देश्य से और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट द्वारा किसी खास केन्द्र के लिए प्रदत्त कुछ अन्य कार्य को पूरा करने के लिए स्थापित एवं संरक्षित किया गया है।
 
आगे एक्ट के सेक्शन 5(1)(22) के अंतर्गत, विश्वविद्यालय ने स्वायत्त स्थिति का अधिकार देते हुए क्षेत्रीय केन्द्र को अध्ययन केन्द्र के कार्यों की निगरानी और संयोजन के लिए इग्नू द्वारा स्थापित कहा गया है।
 
सुविधाएं
 
क्षेत्रीय केन्द्र सभी व्यावहारिक उद्देश्य के लिए विश्वविद्यालय का उप-कार्यालय है और संबंधित क्षेत्र में विश्वविद्यालय के संसाधन केन्द्र के रूप में भी कार्य करेगा। क्षेत्रीय केन्द्र प्रशिक्षु संयोजकों, सलाहकारों, अन्य अधिकारियों के लिए एक केन्द्र होगा और विद्यार्थी एवं शैक्षणिक सलाहकारों को किसी खास विषय से संदर्भित प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। विद्यार्थियों के एसाइनमेंट के आकस्मिक जांच की जिम्मेदारी, यदि जरूरत पड़ी तो, क्षेत्रीय केन्द्र की है। इसलिए, क्षेत्रीय केन्द्र पर निम्नांकित सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं-
 
  • लाइब्रेरी कोर्स मैटेरियल
  • दृश्य कैसेट
  • आउडियो कैसेट
  • कंप्यूटर
  • टेलेक्स/ फैक्स
  • टीवी/ वीसीआर इत्यादि