09 मई, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के प्रदर्शनपरक एवं दृश्य कला विद्यापीठ (एसओपीवीए) के ललित कला स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों (परिसर-केंद्रित) ने राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर में पांच दिवसीय ‘इग्नू वार्षिक कला प्रदर्शनी 2012’ का आयोजन कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
04 मई, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का कृषि विद्यापीठ दो कार्यक्रमों खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएफएसक्यूएम) एवं कृषि नीति में स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट (पीजीसीएपी) में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। ये कार्यक्रम जुलाई 2012 सत्र के लिए ऑनलाइन भी संचालित किए जायेंगे।
02 मई, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के स्वास्थ्य विज्ञान विद्यापीठ (एसओएचएस) की ओर से पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीएसआरआई) के सहयोग से इग्नू के कन्वेंशन सेंटर में सभी कर्मचारियों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
24 अप्रैल, 2012
सामाजिक बदलाव एवं विकास पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के डा. बी.आर. अंबेडकर पीठ ने डा. बाबासाहब अंबेडकर की 121वीं जयंती मनाई। इस मौके पर दिल्ली स्थिति इग्नू मुख्यालय के कन्वेंशन सेंटर में एक एनजीओ आह्वान फाउंडेशन की मदद से एक डाक्युमेंटरी फिल्म ‘द हॉली वाइव्स’ का प्रदर्शन किया गया।
22 अप्रैल, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के कृषि विद्यापीठ (एसओए) की ओर से जुलाई 2012 सत्र के लिए डेयरी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किया जाता है। यह कार्यक्रम खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया गया है।
20 अप्रैल, 2012
इंटर यूनिवर्सिटी कंसोर्टियम (आईयूसी) ने नई दिल्ली में इग्नू परिसर में कुलपति ब्लॉक के सम्मेलन कक्ष में मुक्त विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के दूसरे सम्मेलन का आयोजन किया।
19 अप्रैल, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की शोध गतिविधियों को उस वक्त भारी प्रोत्साहन मिला जब इग्नू ने हाल ही में विश्वविद्यालय से विभिन्न विषयों में डाक्टरेट की पढ़ाई करने वाले युवा शोधकर्ताओं को इग्नू रिसर्च फेलोशिप प्रदान किया।
18 अप्रैल, 2012
पूरे देश में, खासकर कालेजों एवं स्कूलों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28.02.2012) का आयोजन किया जाता है जिसका मकसद छात्रों के बीच वैज्ञानिक रुझान पैदा करना है। हमने यही भावना नागपुर के छात्रों के बीच पैदा करने की कोशिश की, जो सांस्थानिक पक्ष की ओर से ऐसे प्रयास से अछूते रहे हैं।
15 अप्रैल, 2012
इंटर यूनिवर्सिटी कंसोर्टियम (आईयूसी) ने 12 अप्रैल, 2012 को नई दिल्ली में इग्नू परिसर में मुक्त विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का एक सम्मेलन आयोजित किया।
08 अप्रैल, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का कृषि विद्यापीठ जुलाई 2012 सत्र के लिए दो विशेष कार्यक्रमों डिप्लोमा इन वाटरशेड मैनेजमेंट (डीडब्ल्यूएम) और सर्टिफिकेट इन वाटर हार्वेस्टिंग एंड मैनेजमेंट (सीडब्ल्यूएचएम) में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित करता है।
29 मार्च, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के सतत विकास पीठ (सीएसडी) ने मई 2012 सत्र के लिए तीन ऑनलाइन कार्यक्रमों में दाखिले की घोषणा की है।
26 मार्च, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के विधि विद्यापीठ (एसओएल) ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सहयोग से पुलिसकर्मियों के लिए मानवाधिकारों पर तीसरा तीन-दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (टीओटी) का आयोजन किया। इसका आयोजन इग्नू मुख्य परिसर की आईयूसी प्रयोगशाला में हुआ।
15 मार्च, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अपने इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रोडक्शन सेंटर (ईएमपीसी) को सशक्त बनाने के लिए जापान से अनुदान-सहायता के तौर पर 787 मिलियन येन प्राप्त किया है। यह केंद्र इलेक्ट्रानिक एवं प्रसारण मीडिया का केंद्र है और इसका उद्देश्य विविध संचार प्रौद्योगिकियों के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचना है।
15 मार्च, 2012
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (इग्नू) में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठी ने सामग्रियों के अनुवाद के दौरान लक्ष्य पाठकों एवं लेखकों के नजरिए को ध्यान में रखने पर जोर दिया।
02 मार्च, 2012
कारपोरेट मामलों के केंद्रीय मंत्री डा. वीरप्पा मोइली ने घोषणा की कि भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्पर्धा नीति एवं समग्र राष्ट्रीय कारपोरेट प्रशासन नीति की घोषणा जल्द की जाएगी।
29 फ़रवरी, 2012
जी हां, अब रोचक वैज्ञानिक तथ्य, ताजा विज्ञान समाचार, स्वास्थ्य के गुर, ग्रीन टिप्स, घटनाओं और वैज्ञानिक महत्व वाले दिनों की जानकारी आपकी उंगलियों पर उपलब्ध होगी! मोबाइल के जरिए विज्ञान की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए नेशनल सेंटर फॉर इनोवेशंस इन डिस्टेंस एजुकेशन (एनसीआईडीई), इग्नू, ने विज्ञान प्रसार के सहयोग से एक अभिनव योजना शुरू की है, जिसे ‘साइंस/मोबाइल’ नाम दिया गया है।
24 फ़रवरी, 2012
नेशनल एसोसिएशन ऑफ सोशल वर्कर्स, अमेरिका, की कार्यकारी निदेशक डा. एलिज़ाबेथ क्लार्क के नेतृत्व में एक 16 सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का दौरा किया।
22 फ़रवरी, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अपने विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों (आरसी) के उप कुलसचिवों, सहायक कुलसचिवों और अनुभाग अधिकारियों के लिए ‘मुक्त एवं दूर शिक्षा में विकलांग छात्रों के साथ व्यवहार’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
21 फ़रवरी, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की पूर्व सम कुलपति प्रो. आशा कंवर को कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग (सीओएल) कनाडा का अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इस प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय का प्रभार वे 1 जून, 2012 को संभालेंगी।
14 फ़रवरी, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के दूर शिक्षा के लिए कर्मचारी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (स्ट्राइड) की ओर से दिल्ली स्थित इग्नू मुख्यालय में दूर शिक्षा पर आयोजित 21 दिवसीय रिफ्रेशर प्रोग्राम का समापन हो गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश ने इस मौके पर समापन भाषण दिया।
12 फ़रवरी, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के कुलपति प्रो. एम. असलम ने हाल ही में इसकी घोषणा की कि इग्नू तीन एमबीए कार्यक्रमों के लिए जांबिया में जांबियन ओपन यूनिवर्सिटी (जेडओयू) के सहयोग से शीघ्र ही एक अध्ययन केंद्र स्थापित करेगा।
07 फ़रवरी, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने महज एक महीने में 90 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों के लिए दिसंबर 2011 सत्रांत परीक्षा (टीईई) के नतीजों की घोषणा कर अपनी कामयाबी में एक और कड़ी जोड़ ली है। 2045 पाठ्यक्रमों के लिए रिकार्ड 4,17,047 उम्मीदवारों ने 803 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दी थी। इनमें 40 अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा केंद्र भी शामिल थे।
06 फ़रवरी, 2012
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जुलाई 2012 से शुरू होने वाले सत्रों के लिए प्रबंधन कार्यक्रमों (ओपेनमैट-31), ओपनडेन-4, बीईडीएसई, एमईडीएसई और पीजीडीसीसी के लिए रविवार 12 फरवरी, 2012 को प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करेगा। ओपनमैट परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, वहीं अन्य कार्यक्रमों की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होंगी।